जालंधर, 07 सितंबर2026 । पंजाब के जालंधर से अमेरिका की जांच एजेंसी FBI के मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों में शामिल बताए जा रहे मनजीत सिंह बेदी की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया। आरोपी पर अमेरिका में गंभीर आपराधिक मामलों से जुड़े होने के आरोप हैं और उसकी गिरफ्तारी पर करीब 1.5 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम घोषित था।
पुलिस ने बताया कि उसे दो दिन पहले रामामंडी थाने में दर्ज यात्रा से जुड़े एक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मनजीत सिंह बेदी से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने अमेरिका में भी धोखाधड़ी की थी और अमेरिकी कानून से बचने के लिए वहां से फरार हो गया था।