पटना, 04 सितंबर2026 । बिहार में गंगा समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके जरिए वे जलमग्न क्षेत्रों, तटबंधों और प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेंगे।
सरकार का मुख्य उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों तक त्वरित सहायता पहुंचाना है। मुख्यमंत्री अधिकारियों को निर्देश देंगे कि प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं, साफ पानी और सुरक्षित आश्रय स्थलों की कोई कमी न होने दी जाए।
सम्राट चौधरी का आज का कार्यक्रम
- बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वेक्षण।
- एरियल सर्वेक्षण के बाद आपदा प्रबंधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
- इस्कॉन, पटना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
- सिमेज के जन्माष्टमी महोत्सव–2026 और 1200-आसन क्षमता वाले नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार के उद्घाटन समारोह का कार्यक्रम।
- विष्णुपद कॉरिडोर परियोजना के संबंध में प्रस्तुतीकरण (Presentation) का अवलोकन।
- श्री राधा कुंज बिहारी मठ, पटना की ओर से आयोजित भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सहभागिता।