काशीपुर , 01 सितंबर2026 । उत्तराखंड के काशीपुर में बैडमिंटन खेलते समय हुए विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। आरोप है कि खेल के दौरान एक नाबालिग ने 12 साल के बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया।
बताया जा रहा है कि 12 साल का बच्चा मोहल्ले के दूसरे बच्चों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर एक बच्चे से विवाद हो गया। इस बीच एक बच्चे ने 12 साल के मासूम पर चाकू से वार कर दिया। बताया गया कि चाकू का वार बच्चे के दिल के पास लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।