IIT दिल्ली सुसाइड मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR,

बाहरी जांच समिति के बाद लोकपाल नियुक्त करने की तैयारी

0

नई दिल्ली, 26 अगस्त 2026 । IIT दिल्ली में छात्र की मौत के बाद उठे सवालों के बीच पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्र की मौत के पीछे किन परिस्थितियों और संभावित कारणों की भूमिका रही।

आईआईटी ने एक बयान में आईआईटी दिल्ली ने कहा, ‘संस्थान इस मुश्किल घड़ी में स्टूडेंट के परिवार और दोस्तों के साथ खड़ा है। छात्र की याद में 24 अगस्त को एक शोक सभा आयोजित की गई। इसके साथ ही फैकल्टी, स्टूडेंट्स और स्टाफ के सहयोग से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

बाहरी समिति करेगी जांच

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि स्टूडेंट्स का मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आईआईटी दिल्ली में फिलहाल 15 ऑन-कैंपस काउंसलर, एक फुल-टाइम मनोचिकित्सक और एम्स व विद्यासागर इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ, न्यूरो एंड अलाइड साइंसेज (VIMHANS) से दो पार्टटाइम मनोचिकित्सक मौजूद हैं, जिनका पूरा खर्च संस्थान उठाता है। घटना की निष्पक्ष और पूरी जांच के लिए आईआईटी दिल्ली ने एक बाहरी जांच समिति के गठन का निर्णय लिया है। इसके अलावा, छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए एक बाहरी लोकपाल की नियुक्ति का प्रस्ताव भी रखा गया है। हालांकि, संस्थान लोकपाल की नियुक्ति कब तक करेगा यह स्पष्ट नहीं किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.