जन्माष्टमी और बरावफात से पहले देवरिया में माहौल बिगाड़ने की कोशिश?

AK-47 वाले झंडे मिलने से मचा हड़कंप

0

देवरिया, 24 अगस्त 2026 । उत्तर प्रदेश के देवरिया में जन्माष्टमी और बरावफात जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों से पहले कथित तौर पर AK-47 की तस्वीर वाले इस्लामिक झंडे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। झंडे मिलने की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है। मामले को त्योहारों से पहले माहौल बिगाड़ने की संभावित साजिश के एंगल से भी देखा जा रहा है।

देवरिया मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक मझौली राज कस्बा स्थित है। यहां हिंदू और मुसलमान की मिश्रित आबादी है। मिश्रित आबादी होने के बावजूद भी दोनों वर्गों में अभी तक कोई विवाद नहीं हुआ है, मगर रविवार की शाम को कस्बे के वार्ड नंबर-8 में शमसुद्दीन की मकान के सामने एक खंभे पर काले रंग का झंडा टंगा था। झंडे पर उर्दू में कुछ शब्द लिखे गए थे और एक-47 की आकृति की फोटो बनी थी। झंडे से ऊपर मकान की रेलिंग पर एक सफेद रंग का झंडा टंगा था, जिस पर उर्दू में कुछ शब्द लिखा था और तलवार की फोटो बनी थी। इन झंडों को देखकर हिंदू संगठनों के लोग आक्रोशित हो गए और इसकी सूचना प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झंडे को उतरवाया और तीन लोगों को हिरासत में लिया है। देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इस घटना को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है।

जन्माष्टमी और बरावफात के मद्देनजर देवरिया समेत संवेदनशील इलाकों में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। पुलिस प्रशासन की कोशिश है कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह, उकसावे या विवादित गतिविधि से कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि झंडे स्थानीय स्तर पर लगाए गए थे या इसके पीछे किसी संगठित समूह की भूमिका है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश की जा सकती है।

प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी भड़काऊ सामग्री या अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। त्योहारों से पहले इस तरह की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी नजर रख रही है, ताकि किसी भी स्थिति में माहौल खराब न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.