‘द रोहित शर्मा शो’ से एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम, सितंबर में Sony TV पर आने की तैयारी

0

नई दिल्ली, 12 अगस्त 2026 । भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा अब क्रिकेट के मैदान के बाद टेलीविजन की दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। रोहित शर्मा होस्ट के तौर पर टीवी पर डेब्यू करेंगे और उनका नया शो ‘The Rohit Sharma Show’ Sony Entertainment Television और SonyLIV पर प्रसारित होने वाला है। इस शो के जरिए ‘हिटमैन’ का एक अलग अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।

रोहित शर्मा के इस नए प्रोजेक्ट को उनके मनोरंजन जगत में बड़े डेब्यू के तौर पर पेश किया जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक शो को सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की तैयारी है। हालांकि, शो के फॉर्मेट और इसमें शामिल होने वाले मेहमानों को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

सोनी ने अभी तक शो के फॉर्मेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि, सोनी के प्रीव्यू पेज पर इसे रियलिटी शो के तौर पर लिस्ट किया गया है।

वहीं SportsYaari के मुताबिक यह शो अमेरिका के फेमस शो ‘फैमिली फ्यूड’ का भारतीय रूपांतरण होगा, जिसे स्टीव हार्वे होस्ट करते हैं।

शो की शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है

यह क्विज शो नहीं, बल्कि गेम शो होगा, जिसमें दो परिवार हिस्सा लेंगे। इसकी शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है, जबकि शो अक्टूबर में ऑन एयर हो सकता है।

रोहित इस प्रोजेक्ट पर करीब छह महीने काम करेंगे। इस दौरान हर हफ्ते एक एपिसोड प्रसारित किया जाएगा और शो फरवरी 2027 तक चल सकता है।

इससे पहले मई में शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें रोहित शर्मा अपने समर्थकों के साथ बातचीत करते नजर आते हैं। इस दौरान फैंस उनसे उनका मशहूर डायलॉग, ‘कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा,’ दोहराने की मांग करते हैं।

फैंस को दिखेगा रोहित का नया अंदाज

रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू इसलिए भी खास है क्योंकि वह अब तक मुख्य रूप से क्रिकेट मैदान पर ही दर्शकों के सामने नजर आते रहे हैं। टीवी होस्ट के रूप में उनकी टाइमिंग, मजाकिया अंदाज और बेबाक बातचीत शो की खासियत बन सकती है।

क्रिकेट से बाहर रोहित शर्मा की लोकप्रियता को देखते हुए Sony को भी इस नए शो से काफी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले रोहित शर्मा टीवी स्क्रीन पर होस्ट के रूप में कितना प्रभाव छोड़ते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.