भाई, बात तो सुन लो’ कहकर टाला बड़ा विवाद: कौन हैं ASP आशीष भारद्वाज

0

हरिद्वार , 06 अगस्त 2026 । कांवड़ यात्रा के दौरान उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को अपनी शांत, संयमित और संवाद आधारित कार्यशैली से नियंत्रित करने वाले ASP आशीष भारद्वाज इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वह नाराज कांवड़िये से बेहद शांत अंदाज में कहते हुए दिखाई देते हैं, “भाई, बात तो सुन लो…”। उनके इस व्यवहार ने कुछ ही देर में माहौल को शांत कर दिया और संभावित बड़े विवाद को टालने में अहम भूमिका निभाई।

एएसपी आशीष भारद्वाज ने मोर्चा संभालते हुए कांवड़ यात्री को समझाते हुए मामला शांत कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। जिस तरह का माहौल मौके पर हुआ उससे हालात बिगड़ सकते थे, लेकिन एएसपी आशीष की सूझबूझ से मामला सुलझ गया। एएसपी आशीष यात्री को भाई बात तो सुन कहते हुए नजर आए और यात्री को अपने साथ लेकर गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.