मोनू मानेसर को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी का दावा

इंस्टाग्राम ऑडियो कॉल के बाद गुरुग्राम पुलिस से मांगी सुरक्षा

0

गुरुग्राम , 04 अगस्त 2026 । गौरक्षक के रूप में चर्चित मोनू मानेसर ने दावा किया है कि उन्हें पाकिस्तान से इंस्टाग्राम ऑडियो कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। इस कथित धमकी के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए गुरुग्राम पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और कॉल से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

वर्ष 2023 में जुनैद और नासिर की हत्या के कुछ महीनों बाद निकाली गई इसी वार्षिक यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी तथा पुलिसकर्मियों सहित 15 अन्य लोग घायल हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.