कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा में हाई अलर्ट, 20 सुरक्षा जोन बनाए गए, 2,500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

0

नोएडा, 31 जुलाई 2026 । कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। प्रशासन ने पूरे जिले को 20 सुरक्षा जोन में विभाजित किया है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए करीब 2,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 28 से अधिक अस्थायी पुलिस चौकियां भी स्थापित की गई है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए तीन अगस्त से 9 प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा, ताकि आम लोगों और कांवड़ियों को परेशानी न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.