नई दिल्ली, 28 जुलाई 2026 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर साझा किया गया एक वीडियो सोमवार को कुछ समय के लिए भारत में उपलब्ध नहीं दिखा, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (Facebook) पर सेंसरशिप का आरोप लगाया। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया कि प्रधानमंत्री की पोस्ट को भारत में ब्लॉक किया गया, जबकि अन्य देशों में वह उपलब्ध थी।
बग्गा ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि फेसबुक ने हर सीमा पार कर दी है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट को मेटा ने भारत में देखने से रोक दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके कहने पर एक विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारत के प्रधानमंत्री की पोस्ट को ब्लॉक कर सकता है और यह तय कर सकता है कि भारतीय नागरिक क्या पढ़ें और क्या नहीं।