मुकेरियां में भगवंत मान का विपक्ष पर तीखा हमला

अकाली दल और कांग्रेस दोनों को निशाने पर लिया

0

होशियारपुर, 17  जुलाई 2026 । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुकेरियां में आयोजित एक जनसभा के दौरान विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधते हुए उसे पंजाब के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी में हर नेता खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार मानता है, जिससे संगठन में एकजुटता की कमी दिखाई देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां उनकी सरकार लोगों को अधिक अधिकार देकर अपने वादे पूरे करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। वहीं कांग्रेस सत्ता की लड़ाई में उलझी हुई है और उसने पहले ही ऐलान कर दिया है कि अगर वह सत्ता में आई तो कल्याणकारी योजनाओं को बंद करेगी। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि श्री गुरु साहिब की बेअदबी के लिए जिम्मेदार लोगों को माफ नहीं किया जाएगा और उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.