हरियाणा , 16 जुलाई 2026 । जननायक जनता पार्टी (JJP) के छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (INSO) में बड़ा संगठनात्मक विस्तार किया गया है। संगठन ने विभिन्न स्तरों पर 64 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य छात्र संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाना बताया जा रहा है।
जारी सूची में प्रदेश, जिला और अन्य संगठनात्मक स्तरों पर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नए पदाधिकारियों से छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन की गतिविधियों को कॉलेजों व विश्वविद्यालयों तक विस्तार देने की उम्मीद है।
JJP द्वारा की गई महत्वपूर्ण नियुक्तियां इस प्रकार से हैं…..
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष
हरिकेश ढांडा
बलराज देशवाल
सत्येंद्र झाबुआ
कृष्ण सरोहा
प्रदेश उपाध्यक्ष
राजेंद्र जेलदार
हरेंद्र बेनीवाल
नरेंद्र लांबा
महीपाल नंबरदार गुर्जर
प्रदेश प्रधान महासचिव
अज्जू घणघस
प्रदेश महासचिव
मोहित शर्मा
उर्वशी अरोड़ा
अंकित छारा
प्रदेश संगठन सचिव
संकेत जुली
प्रदेश प्रवक्ता
विकास मलिक
चंद्रकांत शर्मा…इत्यादी
INSO नेतृत्व के अनुसार, नई टीम युवाओं को संगठन से जोड़ने, छात्र समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाने और संगठन को अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में काम करेगी। साथ ही, भविष्य में भी संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए आवश्यक नियुक्तियां की जा सकती हैं।
इन नियुक्तियों को हरियाणा की छात्र राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी छात्र संघ चुनावों और राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए INSO संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रहा है।