भारत मंडपम् में 17 जुलाई तक भारत TEX का आयोजन, कल आम लोगों के लिए खुलेगा प्रवेश

खरीदारी पर मिल सकती हैं आकर्षक छूट

0

नई दिल्ली, 16  जुलाई 2026 । नई दिल्ली के भारत मंडपम् में आयोजित भारत TEX प्रदर्शनी 17 जुलाई तक चलेगी। आयोजन के अंतिम चरण में अब आम लोगों को भी प्रदर्शनी में प्रवेश का अवसर मिलेगा। निर्धारित दिन पर आम नागरिक विभिन्न टेक्सटाइल, फैशन, हैंडलूम और लाइफस्टाइल उत्पादों को करीब से देख सकेंगे और कई उत्पादों पर विशेष ऑफर व आकर्षक छूट का लाभ भी उठा सकेंगे।

  • एक्सपो के दौरान भारत के टेक्सटाइल उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि भी सामने आई। भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (BTTF) और फ्रांस की प्रतिष्ठित फैशन प्रदर्शनी Premire Vision Paris के बीच समझौता हुआ है।
  • केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह की मौजूदगी में हुए इस समझौते से भारतीय एमएसएमई, निर्यातकों और फैशन ब्रैंड्स को यूरोपीय खरीदारों तक सीधी पहुंच मिलेगी।
  • गिरिराज सिंह ने कहा कि यह साझेदारी भारत टेक्स को एक वास्तविक वैश्विक मंच बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
  • इससे भारतीय एमएसएमई, पहली बार निर्यात करने वाली कंपनियां और निर्माता यूरोप के प्रमुख खरीदारों से जुड़ सकेंगे।

भारत TEX देश के सबसे बड़े टेक्सटाइल और परिधान आयोजनों में से एक माना जाता है। इस प्रदर्शनी में देश-विदेश की कंपनियां, ब्रांड, निर्यातक, डिजाइनर और टेक्सटाइल निर्माता अपने नवीनतम उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य भारतीय वस्त्र उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ना और व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देना है।

आम लोगों के लिए प्रवेश खुलने के बाद हैंडलूम, होम फर्निशिंग, रेडीमेड गारमेंट्स, फैशन एक्सेसरीज़, तकनीकी वस्त्र और अन्य उत्पादों की खरीदारी का अवसर मिलेगा। कई प्रदर्शक ग्राहकों को विशेष डिस्काउंट, प्रमोशनल ऑफर और सीमित अवधि की बिक्री योजनाएं भी उपलब्ध करा सकते हैं।

आयोजकों के अनुसार, भारत TEX केवल व्यापारिक प्रदर्शनी ही नहीं, बल्कि भारतीय टेक्सटाइल उद्योग की नवाचार क्षमता, डिज़ाइन, गुणवत्ता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है। बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधि, खरीदार और आम नागरिकों के इस आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.