उत्तराखंड , 14 जुलाई 2026 । उत्तराखंड के लोकप्रिय यूट्यूबर सौरव जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल, अनुमानित संपत्ति और इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) को लेकर किए गए माइलेज संबंधी दावे की वजह से हो रही है। हाल के दिनों में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनकी मर्सिडीज SUV का माइलेज 17 किमी/लीटर से घटकर 5 किमी/लीटर रह गया है और इसकी वजह E20 पेट्रोल हो सकता है।
सौरव का कहना था कि उन्होंने इसमें कुछ दिनों पहले एथेनॉल पेट्रोल का इस्तेमाल किया था। सौरव के इस वीडियो के बाद पूरे देश में इसको लेकर नई बहस छिड़ गई है। सौरव के दावे के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भी अपने बयाने में कहा कि उनकी सभी BS VI पेट्रोल गाड़ियां E20 पेट्रोल के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल हैं।
संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरव जोशी करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत YouTube विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट, स्पॉन्सरशिप और सोशल मीडिया सहयोग हैं। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने हाल ही में करीब 6 से 8 करोड़ रुपये का नया घर खरीदा है और उनके पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है। हालांकि, उनकी कुल नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग-अलग अनुमान दिए गए हैं और इसकी आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।
यूट्यूब पर 41.3 मिलियन फॉलोअर्स
सौरव जोशी के यूट्यूब पर कुल 41.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, यानी चार करोड़ लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में उनकी कमाई प्रति माह करोड़ों में मानी जाती है। एक्सपर्ट्स का दावा है कि सौरव जोशी के वीडियोज पर करीब 400 मिलियन व्यूज आते हैं। 51 मिलियन से ज्यादा शॉर्ट फॉर्म व्यूज हैं। इस हिसाब से उनकी कमाई 2 से 3 करोड़ प्रति माह हो सकती है। सौरव इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हैं। इस हिसाब से उनकी दूसरे प्लेटफॉर्म से भी कमाई होती है।