पटना , 14 जुलाई 2026 । बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा का एक बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। चुनाव प्रचार के दौरान नीरज सिन्हा ने दावा किया, “मैंने नितिन भइया को चुनाव लड़वाया है।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मीडिया के सामने बोलने में हकलाते नीरज सिन्हा
मंगलवार को मीडिया से बातचीत में नीरज सिन्हा ने कहा कि मैंने चुनाव लड़वाया है। वो अपने हिसाब से नितिन नवीन के बारे में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि मैंने ही नितिन भइया को चुनाव लड़वाया है। जीते हैं, बांकीपुर से विधायक के रूप में। मैं उनके लिए सेवा किया। मैंने उनके लिए कार (कार्य) किया। उनके द्वारा जो सिखाया गया कार (कार्य) है। मैंने कार कर करके। कार कर करके। आज वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं, हम लोगों के। काम करते हुए मैंने उनको आगे बढ़ाया है।
नीरज सिन्हा के इस बयान को उनके राजनीतिक अनुभव, संगठन में भूमिका और पुराने चुनावी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह टिप्पणी किस विशेष संदर्भ में की, इसे लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपनी-अपनी व्याख्या कर रहे हैं।
बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा, विपक्ष और अन्य दलों के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। उम्मीदवारों के बयान, चुनावी रणनीतियां और स्थानीय मुद्दे अब प्रचार अभियान का प्रमुख हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में नीरज सिन्हा का यह बयान भी चुनावी बहस का नया विषय बन गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उपचुनाव में व्यक्तिगत दावों, संगठनात्मक भूमिका और स्थानीय प्रभाव को लेकर इस तरह के बयान चुनावी माहौल को और गर्मा सकते हैं। फिलहाल, अन्य दलों की ओर से भी इस बयान पर प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।