गौतमबुद्ध नगर में 300 से अधिक जिम पर कार्रवाई की तैयारी, नोटिस के बाद प्रशासन करेगा सख्त एक्शन
ग्रेटर नोएडा, 14 जुलाई 2026 । गौतमबुद्ध नगर में नियमों का पालन नहीं करने वाले 300 से अधिक जिम और फिटनेस सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों के अनुसार, पहले संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक मानकों का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। कार्रवाई के तहत जिम को बंद कराने, सील करने या अन्य कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं।
अभी तक सिर्फ 59 संचालकों ने एनओसी ली है, कई बड़े ब्रांड भी सूची में हैं। विभाग का कहना है कि नियमों का पालन न करने वाले ऐसे केंद्रों को बंद कराया जाएगा। अंतिम नोटिस जारी करके शीघ्र ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।