दिल्ली में फूड डिलीवरी विवाद ने ली जान, 15 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

0

नई दिल्ली, 14  जुलाई 2026 । दिल्ली में फूड डिलीवरी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, और एक युवक की जान ले बैठा। जिसमें आरोपी ने 15 वर्षीय किशोर कृष्ण रोशन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, फूड डिलीवरी से जुड़े किसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान किशोर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, 10 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे अंबेडकर नगर थाने में पीसीआर कॉल के जरिए चाकूबाजी की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है ताकि घटना के क्रम और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.