पीएम मोदी का इंडोनेशिया में भव्य स्वागत, भारतीय वायुक्षेत्र से प्रवेश पर फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट

0

जकार्ता /नई दिल्ली, 06 जुलाई 2026 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। इंडोनेशियाई वायुक्षेत्र में प्रवेश करते ही वहां की वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री के विशेष विमान को एस्कॉर्ट किया, जिसे दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों का विशेष सम्मान माना जा रहा है।

एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में करीब ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील पर मुहर लगने की संभावना है।

पीएम मोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन भी जाएंगे। 9वीं शताब्दी में बना यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

इंडोनेशिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया। एयरपोर्ट पर पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। प्रधानमंत्री की यह यात्रा 6 से 8 जुलाई तक चलेगी और इसमें रक्षा, व्यापार, निवेश, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल सहयोग तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता होगी। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह हिंदू मंदिर प्रम्बानन का दौरा करेंगे, जो भारत और इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंधों का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। इंडोनेशिया दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की यात्रा पर भी जाएंगे। इस तीन देशों के दौरे का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को और मजबूत करना तथा आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग को नई गति देना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.