नई दिल्ली, 06 जुलाई 2026 । कई क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में असंतोष देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई जगहों पर बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करने के बजाय फोन कर लोगों को अपने पास बुला रहे हैं, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और कामकाजी लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
कई इलाकों में आरडब्ल्यूए ने बूथों पर बीएलओ के बैठने की व्यवस्था की है। ताकि लोगों को आसानी से समझाकर फॉर्म भरवाए जा सकें। यहीं उनको फॉर्म भी बांटे जा रहे हैं। लेकिन, पूरी व्यवस्था ऐसे नहीं चल रही है। कई बीएलओ डोर टु डोर सर्वे भी कर रहे हैं। इससे भ्रम पैदा हो रहा है।