बदरीनाथ धाम यात्रा पर अस्थायी रोक: गुलाबकोटी के पास नेशनल हाईवे पर भूस्खलन

0

चमोली , 02 जुलाई 2026 । उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम यात्रा के दौरान यात्रियों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। गुलाबकोटी के पास नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मार्ग बाधित हो गया, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यातायात रोक दिया।

जल्द ही बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के सुचारु होने की संभावना है फिलहाल यात्रियों के वाहन सड़क के दोनों तरफ फंसे हुए हैं। पहाड़ों में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है 24 घंटे से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। गुलाब कोटि के पास सड़क पर मलवा आने के कारण सड़क गुरुवार सुबह से ही बंद पड़ी हुई है। सड़क खोलने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और संबंधित एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सड़क पर गिरे पत्थरों और मलबे को हटाने के लिए मशीनों की मदद से युद्धस्तर पर सफाई कार्य शुरू किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम और सड़क की स्थिति से जुड़ी आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं को देखते हुए यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.