दिन में MNC में नौकरी, रात में नकली नोटों का धंधा

फरीदाबाद से IIT इंजीनियर गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की जांच शुरू

0

फरीदाबाद , 30 जून्‌ 2026 । हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने नकली भारतीय मुद्रा (Fake Indian Currency Notes) के कारोबार से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक IIT से पढ़े इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिन में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में नौकरी करता था, जबकि रात के समय कथित तौर पर नकली नोटों के कारोबार में सक्रिय रहता था।

बता दें कि आरोपी नकली नोट छापने के लिए सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में कमरा बुक कर रखा था। वहां लैपटॉप और प्रिंटिंग मशीन रखकर विशेष प्रकार के कागज पर नकली नोट की प्रिंट कर रहा था। पुलिस ने होटल से प्रिंटिंग मशीन, लैपटॉप, विशेष कागज आदि जब्त किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सैक्टर 17 निवासी नायक झा (25) हुई है। वह आई.आई.टी. बेंगलुरु से पढ़ाई कर चुका है और वर्तमान में नोएडा स्थित एक सूचना प्रौद्योगिकी आई.टी. के एम.एन.सी. क्षेत्र में कार्यरत है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नकली नोटों की छपाई और उनकी सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटिंग से जुड़ा सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी नकली नोट कहां छापता था, उन्हें किन राज्यों में खपाया जाता था और इस गिरोह में उसके साथ कितने लोग शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आर्थिक अपराध और साइबर पहलुओं की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी अंतरराज्यीय या संगठित गिरोह की भूमिका सामने आती है, तो संबंधित एजेंसियों को भी जांच में शामिल किया जा सकता है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच लगातार जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.