फतेहगढ़ , 22 जून् 2026 । पंजाब सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’ योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि राज्य की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1 जुलाई से हर महीने 3000 रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी। सरकार का दावा है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और परिवार की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी।
फतेहगढ़ साहिब हलके के गांव चनारथल कलां में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए ‘आप’ सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक पंजाब में ‘आप’ सरकार रहेगी, यह सहायता बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।