कौन थीं रिया कुमारी थापा? NEET परीक्षा से 5 दिन पहले देहरादून में सुसाइड,

0

देहरादून , 17 जून्‌ 2026 । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां NEET परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया कुमारी थापा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना परीक्षा से महज पांच दिन पहले हुई, जिससे परिवार, मित्रों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

रिया के परिवार में मां, पिता और दो छोटे भाई-बहन हैं। परिवार का कहना है रिया के ऊपर परीक्षा को लेकर किसी तरह का कोई प्रेशर नहीं था। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि रिया ने ऐसा कदम क्यों उठाया? कमरे से रिया का सुसाइट नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अंग्रेजी में पहले परिवार के लोगों के लिए सॉरी लिखा और फिर अपने इस कदम के लिए माफी मांगी। अंतिम लाइन में रिया ने मम्मी पापा को आई लव यू भी लिखा है।

रिया कुमारी थापा देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र की निवासी थीं और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रही थीं। वह NEET की तैयारी में जुटी थीं और पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर मानी जाती थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 12वीं कक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और अपनी पढ़ाई से जुड़े कई खर्च खुद भी उठाती थीं।

रिया के पिता कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक बताए जा रहे हैं और सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे हैं। परिवार को उम्मीद थी कि रिया डॉक्टर बनकर उनका सपना पूरा करेंगी, लेकिन इस दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

पुलिस के अनुसार, रिया के कमरे से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने अपने माता-पिता के प्रति प्रेम और आभार व्यक्त किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोट में उन्होंने “आई लव यू मम्मी-पापा” जैसे भावनात्मक शब्द लिखे थे। हालांकि जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं और मौत के पीछे के कारणों को लेकर आधिकारिक निष्कर्ष अभी सामने आना बाकी है।

यह घटना एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव और भावनात्मक चुनौतियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि छात्रों की मानसिक सेहत पर उतना ही ध्यान दिया जाना चाहिए जितना उनकी शैक्षणिक सफलता पर दिया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.