नई दिल्ली, 03 जून् 2026 । दिल्ली के साकेत इलाके में हुए बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। हादसे के बाद सुरक्षा मानकों और निर्माण नियमों को लेकर उठे सवालों के बीच दिल्ली नगर निगम ने राजधानी में व्यापक अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए अवैध निर्माणों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर एमसीडी ने राजधानी में अवैध और अनधिकृत निर्माणों की पहचान का काम तेज कर दिया है। साकेत क्षेत्र में कई संदिग्ध इमारतों को नोटिस जारी किए गए हैं और पूरे शहर में ऐसे निर्माणों की सूची तैयार की जा रही है। सरकार का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।