‘डॉन 3’ पर विवाद: रणवीर सिंह को लेकर दावा—फिल्म में ज्यादा गाली-गलौज और हिंसा चाहते थे
नई दिल्ली, 30 अप्रैल 2026 । आने वाली फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह चाहते थे कि फिल्म में ज्यादा गाली-गलौज और हिंसक सीन शामिल किए जाएं, ताकि किरदार को ज्यादा “रॉ” और इंटेंस बनाया जा सके।फरहान के इस बात पर राजी ना होने से दोनों के बीच विवाद हुआ।
करीब 3 साल पहले शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब अधर में लटक गया है क्योंकि रणवीर सिंह ने कथित तौर पर इस फिल्म को छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रणवीर के फिल्म छोड़ने की वजह से फरहान अख्तर को करीब 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
हालांकि, फिल्म की क्रिएटिव टीम के भीतर इस मुद्दे को लेकर मतभेद होने की बात भी सामने आ रही है। कुछ लोग मानते हैं कि कहानी और दर्शकों के दायरे को देखते हुए कंटेंट को संतुलित रखना जरूरी है, जबकि दूसरी तरफ किरदार को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए ग्रे और डार्क टोन की मांग की गई।
Don 3 पहले से ही अपनी स्टारकास्ट और फ्रेंचाइज़ी की लोकप्रियता के कारण चर्चा में है। ऐसे में इस तरह के दावों ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है, लेकिन साथ ही विवाद भी खड़ा कर दिया है।
अब तक इस मामले पर Ranveer Singh या फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए इन दावों की पुष्टि होना अभी बाकी है।
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि बड़े प्रोजेक्ट्स में क्रिएटिव मतभेद आम बात होती है, लेकिन आखिरकार फैसला वही होता है जो दर्शकों और बॉक्स ऑफिस के लिहाज से सही माना जाए।