पटना , 06 अप्रैल 2026 । एक चौंकाने वाली वारदात में बदमाशों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बीच रास्ते एक गाड़ी को रुकवाया और व्यापारियों से करीब 15 किलो सोना लूट लिया। इस सुनियोजित अपराध ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की कार, एक बाइक और खाली बैग बरामद कर लिया है। दानापुर एसडीपीओ-1 शिवम धाकड़ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की पहचान के लिए स्टेशन व अन्य रास्तों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है।