शाह बोले- शरद पवार की विश्वासघाती राजनीति दफन हुई

0

नई दिल्ली,13 जनवरी। गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को शिरडी में कहा- महाराष्ट्र की महाविजय ने कई मायने बदले हैं। शरद पवार जी ने 1978 से दाग-पत्का (विश्वासघात) की जो राजनीति शुरू की थी, उसे 20 फीट जमीन में दफनाने का काम किया।

उद्धव ठाकरे ने जो द्रोह किया था और बालासाहेब के सिद्धांतों को छोड़ा था। झूठ-फरेब करके मुख्यमंत्री बने थे। महाराष्ट्र ने उद्धव ठाकरे जी को उनकी जगह दिखा दी। शाह शिरडी में महाराष्ट्र भाजपा के सम्मेलन में बोल रहे थे।

I.N.D.I.A. गठबंधन पर शाह ने कहा- मुंबई चुनाव आ रहा है और शिवसेना (UBT) कांग्रेस से अलग लड़ने वाली है। पूरा इंडी अलायंस एक घमंडिया गठबंधन में बिखरने की शुरुआत हुई है। इसमें महाराष्ट्र का योगदान है। इनका मनोबल टूट गया है। 2025 में हम दिल्ली फतह करेंगे।

अमित शाह का भाषण

1. महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर इसी साल नगर निकाय के चुनाव हैं। विरोधियों को एक भी जगह बैठने की न मिले, इसकी चिंता करनी है। विकास की चेन तभी पूरी होती है, जब पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहरा दो।

2. I.N.D.I.A. गठबंधन पर दिल्ली में कांग्रेस और AAP अलग लड़ रहे हैं। बंगाल में TMC और कांग्रेस अलग पड़े हैं। बिहार में लालू अलग छटपटा रहे हैं। इनका मनोबल टूट गया है। वहीं, भाजपा एक के बाद एक विजय लेकर आगे बढ़ रही है।

3. चुनाव में किए वादों पर हमारी परंपरा है जो कहते हैं वो पूरा करते हैं। विरोधी कह रहे हैं कि कैसे पूरा करोगे। भाई, अब आपका काम देखने का है, देखते रहो जो कहा है सब पूरा करेंगे।

4. सदस्यता अभियान और संगठन पर 2024 भाजपा के लिए सुखद रहा। इसी साल मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। इसी साल हरियाणा में तीसरी बार जीते। आंध्र में पहली बार एनडीए जीता, पहली बार ओडिशा में सरकार बनी।

5. किसानों पर देवेंद्र जी जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तब संकल्प लिया था कि महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाना है। उस समय इसकी शुरुआत की और अब दूसरी पूरी टर्म उन्हें मिली है, देवेंद्र जी और मोदी जी मिलकर महाराष्ट्र के हर खेत में सिंचाई का पानी पहुंचाने का काम करेंगे।

6. विकसित भारत पर सेनापति बापट की पंक्ति है महाराष्ट्र बिना राष्ट्र गाड़ा न चले। महाराष्ट्र के बिना देश का विकास संभव नहीं है। 2047 में यह देश दुनिया में नंबर एक बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.