उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, नेशनल हाइवे बंद

0

नई दिल्ली,21 दिसंबर। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचूला में शनिवार दोपहर को लैंडस्लाइड हुई। इससे नेशनल हाईवे बंद हो गया। कई वाहन जाम में फंस गए। हाईवे से मलबा हटाने का काम जारी है। पुलिस ने कहा कि किसी के घायल होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है।

उधर, जम्मू-कश्मीर में आज से चिल्लई कलां की शुरुआत हुई है। चिल्लई फारसी शब्द है, हिंदी में इसका मतलब ‘बहुत अधिक ठंड’ होता है। अब अगले 40 दिन यहां बहुत ज्यादा बर्फबारी होगी। श्रीनगर में तापमान -8.5 डिग्री तक पहुंच चुका है। यहां 133 साल में तीसरी बार पारा इतने नीचे पहुंचा है।

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 3 दिनों से ठंड से राहत है। यह दौर 4 दिन तक जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी। वहीं, राजस्थान में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सीकर में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई।

उधर, उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में सबसे ज्यादा सर्दी कानपुर में पड़ रही है। यहां तापमान 5.6° सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.