एनवीडिया कॉर्प का शेयर मंगलवार 18 जून को 4.60 डॉलर (3.51%) की तेजी के साथ 135.58 डॉलर (करीब 11,300 रुपए) पर बंद हुआ। अमेरिका की सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया माइक्रोसॉफ्ट को पीछे कर दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई है।
आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल के मार्केट कैप की बात करें तो वह 3.29 ट्रिलियन डॉलर (करीब 274 लाख करोड़) है। मंगलवार को एपल का शेयर 1.10% की गिरावट के साथ 214.29 डॉलर पर बंद हुआ। शेयर में इस तेजी से कंपनी का मार्केट कैप 3.34 ट्रिलियन डॉलर (करीब 278 लाख करोड़ रुपए) हो गया है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 3.32 ट्रिलियन डॉलर (करीब 276 लाख करोड़) है। मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट का शेयर 0.45% की गिरावट के साथ 446.34 डॉलर पर बंद हुआ। एनवीडिया पहले से ही दुनिया की सबसे वैल्युएबल सेमीकंडक्टर फर्म है। NVIDIA के भारत में चार इंजीनियरिंग डेवलपमेंट सेंटर हैं। ये हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम और बेंगलुरु में स्थित हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, एनवीडिया अपने AI एक्सेलरेटर को अपग्रेड करने की योजना बना रही है।
साल 2002 में भी एनवीडिया का मार्केट कैप एपल से आगे पहुंच गया था। तब दोनों कंपनियों का मार्केट कैप 10 बिलियन डॉलर यानी, करीब 83,000 करोड़ रुपए से कम था। 5 साल बाद 2007 में एपल ने पहला आईफोन लॉन्च किया, उसके बाद उसका मार्केट कैप तेजी से बढ़ा।