श्रद्धेय चंद्रप्रकाश मिश्र मेमोरियल अंतरशाखीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
लखनऊ के शिव सहाय गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित श्रद्धेय चंद्रप्रकाश मिश्र मेमोरियल अंतरशाखीय भाषण प्रतियोगिता में 28 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, दिव्या सिंह ने हासिल किया प्रथम स्थान।
लखनऊ,उत्तर प्रदेश,10 अक्टूबर 2026|शिव सहाय गर्ल्स पीजी कॉलेज रामपुर बेहड़ा ,बी के टी, लखनऊ में आज प्रातः 10:30 से मेरे सपनों का भारत “विकसित भारत- विकसित उ० प्र०,- 2047” विषय पर किया गया।
प्रतियोगिता में बाल निकुंज स्कूल्स एण्ड कॉलेजेज लखनऊ की पांच शाखाओं से शाखा स्तर पर चयनित भाषण कला में निपुण 28 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।जिसमें बाल निकुंज इंटर कॉलेज गर्ल्स विंग मोहिबुल्लापुर की कक्षा 9 की छात्रा दिव्या सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि इस कक्षा की वर्तिका अवस्थी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी अलीगंज की कक्षा-7 की छात्रा सिद्धि राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रही। सांत्वना पुरस्कार के लिए चतुर्थ स्थान बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल के प्रतीक और पांचवां स्थान बाल निकुंज इंटर कॉलेज के देवांश गुप्ता का चयन किया गया। प्रतिभागियों ने वर्ष 2047 तक जब भारतवर्ष आजादी की 100वीं वर्षगांठ मना रहा होगा तब के विकसित राष्ट्र निर्माण की परिकल्पन को प्रस्तुत किया और उस समय तक सभी को शिक्षा,रोजगार ,
स्वास्थ्य, रोजगार देनेवाले ,खुशहाली के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की बात भाषण के दौरान राखी।सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।
सभी विजेताओं को कॉलेज प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल, कॉलेज कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा , चेयरमैन आयुष जायसवाल व प्राचार्य डॉ शशिकांता पाण्डेय द्वारा नकद पुरस्कार धनराशि , शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सम्मानित किया गया साथ ही अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागियों प्रमाण पत्र दिया गया ।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता सुरभि श्रीवास्त द्वारा किया गया। शिवसहाय गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्रोफेसर वंशिका दीक्षित, जया श्रीवास्तव,सौम्य शुक्ला व राहुल यादव निर्णायक मण्डल में रहे जिन्होंने बड़ी सावधानी से सभी प्रतिभागियों को सुना और अपना निर्णय देकर प्रशंसा के पात्र बने।