कानून-व्यवस्था पर सवाल—बिना पुलिस निगरानी हथकड़ी में घूमते युवकों का वीडियो वायरल
लुधियाना , 11 अप्रैल 2026 । सार्वजनिक स्थान पर दो युवकों का बिना किसी पुलिस कर्मी के साथ हथकड़ी पहने घूमना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि कहीं न कहीं सिस्टम में बड़ी चूक हुई है।
अस्पताल में मौजूद लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने इन हवालातियों को बिना किसी पहरे के इधर-उधर टहलते देखा। अगर ये युवक भीड़ का फायदा उठाकर भाग जाते, तो इसका जिम्मेदार कौन होता? यह अब एक गंभीर जांच का विषय बन गया है। गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब सिविल अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी कई बार हवालाती और कैदी पुलिस को गच्चा देकर यहां से फरार होने में कामयाब रहे हैं।