United Arab Emirates (UAE) ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देना बंद किया: सुरक्षा-चिंताओं के बीच बड़ा फैसला
इस्लामाबाद, 28 नवम्बर 2025 । खाड़ी देश UAE ने अचानक एक बड़ा फैसला लिया है — उसने अधिकांश पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा जारी करना बंद कर दिया है। यह कदम ख़ासतौर पर उन लोगों को लक्षित करता है जिनके पास साधारण (ग्रीन) पासपोर्ट है। इस निर्णय को लेकर पाकिस्तान में बातचीत और चिंताएं तेज़ हो गई हैं।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान के नागरिकों को वीजा देना बंद कर दिया है। यह जानकारी PAK गृह मंत्रालय के अधिकारी सलमान चौधरी ने दी है। हालांकि जिन लोगों के पास ब्लू और डिप्लोमैटिक पासपोर्ट है, उन्हें अभी वीजा जारी किया जा रहा है।
पाकिस्तानी अखबार DAWN ने ट्रैवल एजेंटों के हवाले से बताया है कि पहली बार और सिंगल-एंट्री वीजा के 70-80% आवेदन रिजेक्ट हो रहे हैं। हालांकि जिन लोगों के परिवार UAE में रहते हैं, उन्हें वीजा मिलने की संभावना ज्यादा है।
DAWN की रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर के रहने वाले 28 साल के नदीम पहली बार घूमने के लिए दुबई जाना चाहते थे, लेकिन उनका वीजा दो बार रिजेक्ट हो गया। ट्रैवल एजेंसी ने वजह बताई कि 40 साल से कम उम्र वाले लोगों की जांच ज्यादा हो रही है।
अधिकारी बोले- UAE ने वीजा देने पर बैन नहीं लगाया
UAE और पाकिस्तान के बीच मजबूत राजनीतिक और आर्थिक संबंध हैं, फिर भी वीजा रिजेक्शन का मुद्दा महीनों से चल रहा है। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक UAE ने आधिकारिक तौर पर कोई बैन नहीं लगाया है।
लेकिन पिछले कुछ वक्त से UAE में अपराध और भीख मांगने की घटनाओं में पाकिस्तानी लोगों का नाम सामने आया है। इसके चलते नए लोगों को वीजा मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
UAE अधिकारियों को कई आवेदकों के दस्तावेज संदिग्ध मिले। AI आधारित सिस्टम में गड़बड़ी पकड़ में आती है तो वीजा तुरंत रिजेक्ट हो जाता है।